पटना: RJD की महिला नेताओं का मार्च, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान के खिलाफ प्रदर्शन-Bihar News: आरजेडी की महिला नेताओं ने कहा कि गिरधारी लाल साहू के बयान से बिहार की महिलाओं का अपमान हुआ है, जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. बिहार की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी.
बिलासपुर, 19 फरवरी 2026/ स्थानीय देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम में आज दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला का शुभारंभ हुआ विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया मेले का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर के द्वारा किया गया है। मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा संबंधित विभागों एवं भागीदारों के साथ चर्चा-परिचर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना रहा मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में शासन की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, मार्केटिंग रणनीति, लाइसेंस प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक पहलुओं की जानकारी देते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार ही आत्मनिर्भरता की कुंजी है और शासन युवाओं को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर के मुख्य महाप्रबंधक सी.आर. टेकाम ने स्वागत उद्बोधन में शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के प्रतिनिधि हरीश केडिया ने उद्योग-व्यवसाय स्थापना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और नवोदित उद्यमियों को व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। इसी क्रम में बीएनआई के कार्यपालक संचालक डॉ. किरणपाल चावला ने उद्योग व्यवसाय स्थापना में बीएनआई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए नेटवर्किंग और व्यवसाय विस्तार के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में नगर पालिक निगम बिलासपुर के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, एमएसएमई विभाग के श्री अरविंद तिवारी एवं श्री शरद सक्सेना तथा जिला उद्योग संघ बिलासपुर के महासचिव भी उपस्थित रहे। मेले के प्रथम दिवस में बड़ी संख्या में युवाओं एवं संभावित उद्यमियों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की आयोजन के माध्यम से युवाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ।

उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला गरमा गया है. इसे लेकर आरजेडी की महिला विंग की नेताओं ने पटना में पार्टी कार्यालय से मार्च करते हुए आयकर गोलंबर तक पहुंची, जहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इस दौरान RJD नेताओं ने आयकर गोलंबर पर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन भी किया. साथ ही बैनर पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की.
आरजेडी की महिला नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा, ”बिहार BJP के तमाम प्रमुख नेता, सीएम नीतीश इस मामले पर चुप क्यों हैं? महिलाओं का अपमान किया गया. बिहार शर्मसार हुआ है. यह तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कठोर से कठोर कार्रवाई गिरधारी लालू साहू के खिलाफ होनी चाहिए. रेखा आर्या मंत्री का इस्तीफा भी होना चाहिए.”
‘बिहार की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी’
RJD नेताओं ने कहा, ”बिहार की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी. हिम्मत कैसे हुई बोलने की कि बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं? बिहार की महिलाओं का 20-25 हजार रेट लगाया गया है. एक तरह से बिहार के बड़े BJP नेताओं के घर की महिलाओं, बहन-बेटियों का भी रेट लगा दिया गया.”
बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया- गिरधारी लाल साहू
हालांकि उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने कहा, ”विरोधी दलों के लोगों की ओर से उनके बयान को तोड़-मरोड़कर समाज में पेश किया जा रहा है, जो कि गलत और निराधार है. हम देश की समस्त बहन-बेटियों का सम्मान करते हैं.”
बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंत्री के पति एक अविवाहित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘लड़कियों की कोई कमी नहीं है’ और ‘बिहार में 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं’. इसी अभद्र टिप्पणी को लेकर जमकर बवाल हो रहा है.




