Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

बिलासपुर: एलपीजी कालाबाजारी पर खाद्य विभाग का करारा प्रहार, सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त”

बिलासपुर: एलपीजी कालाबाजारी पर खाद्य विभाग का करारा प्रहार, सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त खाद्य नियंत्रक की अपील: "घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त एलपीजी, नियमानुसार बुकिंग करें"

बिलासपुर,: जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम के पास से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और संबंधित उपकरण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिले में एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखना है।

खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि यह सामग्री अवैध रूप से भंडारित कर कालाबाजारी के इरादे से रखी गई थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू गैस सिलेंडर, 5 किलोग्राम के 263 गैस सिलेंडर, चूल्हा बर्नर, 8 बोरियों में रेगुलेटर, और 6 कार्टून व 25 खुले प्रेशर वॉल (5-5 के बंडल में) जब्त किए। सभी वस्तुओं को तत्काल जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

श्री कुजूर ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि जिले की सभी 35 गैस एजेंसियों में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने सलाह दी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग नियमानुसार करें और निर्धारित दरों पर ही सिलेंडर प्राप्त करें।

खाद्य विभाग का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत अब तक 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। इस लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी और जांच कर रही हैं, और किसी भी शिकायत पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री या अवैध भंडारण की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!