Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
चकरभाठा एयरपोर्टछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली रात की उड़ान

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली रात की उड़ान

बिलासपुर, 29 मार्च 2026 बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत रविवार को हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और स्वयं पहली रात्रिकालीन उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी इस उड़ान में शामिल रहे।

31 करोड़ की लागत से हुआ अपग्रेडेशन

एयरपोर्ट को 3 सी वीएफआर से 3 सी आईएफआर श्रेणी में उन्नत करने के लिए कुल 31 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से कार्य किया गया। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए ने 6 फरवरी 2026 को 3 सी आईएफआर एवं रात्रि संचालन की अनुमति प्रदान की थी, जिसके बाद आज यह सेवा विधिवत शुरू हुई।

समारोह में गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। संभाग आयुक्त सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनीश सिंह और एयरपोर्ट डायरेक्टर एन वीरेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया विकास का मील का पत्थर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि को योजनाकारों, तकनीकी टीम, एयरपोर्ट कर्मियों और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन उड़ान सेवा शुरू होने से बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लंबा संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से:

निर्धारित और अनिर्धारित उड़ानों के साथ-साथ आपातकालीन एवं मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी

जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी

व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा

क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी

उन्होंने नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी बधाई

मारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर की जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट में लगातार सुविधाएं विकसित हो रही हैं और रक्षा मंत्रालय से जमीन भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा’ का सपना साकार हो रहा है। विधायक धरमलाल कौशिक ने भी समारोह को संबोधित किया।

यह ऐतिहासिक पहल बिलासपुर को प्रदेश के प्रमुख हवाई केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!