Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
टॉप न्यूज़बिलासपुर छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक में खाद घोटाला: गनियारी-तखतपुर की दो दुकानों से लगभग 2000 बोरी यूरिया गायब, 21 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित

बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक में खाद घोटाला: गनियारी-तखतपुर की दो दुकानों से लगभग 2000 बोरी यूरिया गायब, 21 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित

बिलासपुर, 10 अप्रैल 2026 :- जिले के तखतपुर विकासखंड में खाद की बड़ी कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है। कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तखतपुर और गनियारी में संचालित दो खाद दुकानों पर छापा मारकर करीब लगभग 2000 बोरी यूरिया के हेरफेर को पकड़ा है। दोनों दुकानों के लाइसेंस 21 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं और खाद की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

 कहां हुई कार्रवाई:  

किसानों को खाद, बीज एवं कीटनाशक की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने तखतपुर विकासखंड में कार्रवाई की। टीम ने मेसर्स किसान सेवा केंद्र, तखतपुर और मेसर्स अमन कृषि केंद्र, गनियारी का औचक निरीक्षण किया।

 जांच में क्या मिला:  

किसान सेवा केंद्र, तखतपुर: मशीन स्टॉक में 750 बोरी यूरिया दर्ज थी, जबकि भौतिक रूप से केवल 550 बोरी ही पाई गई। इसके अलावा 200 बोरी यूरिया बिना मशीन में दर्ज किए रखी गई थी।  

अमन कृषि केंद्र, गनियारी: मशीन रिकॉर्ड में 1679 बोरी यूरिया दर्ज थी, लेकिन मौके पर भौतिक स्टॉक शून्य पाया गया। एक भी बोरी मौजूद नहीं थी।

 नियमों का उल्लंघन:  

दोनों प्रतिष्ठानों में उर्वरक भंडारण एवं वितरण से संबंधित रजिस्टर भी संधारित नहीं पाए गए। यह उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 का सीधा उल्लंघन है।

 विभाग की कार्रवाई:  

उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 21 दिनों के लिए खाद विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

 सख्त चेतावनी:  

उप संचालक कृषि हथेश्वर ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 निरीक्षण दल:  

कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि दिव्या गौतम, प्रभारी कृषि विकास अधिकारी तखतपुर आर.एल. पैकरा, उर्वरक निरीक्षक खुशबू साहू, उषा ध्रुव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नरेश चंदेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!