Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़धर्मबिल्हा उमरियालोकल न्यूज़

हनुमान जन्मोत्सव पर उमरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब: पूर्णाहुति, काफिला दर्पण और मानस गान से गूंजा मंदिर प्रांगण

हनुमान जन्मोत्सव पर उमरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब: पूर्णाहुति, काफिला दर्पण और मानस गान से गूंजा मंदिर प्रांगण

उमरिया (बिल्हा)। श्री कुटी हनुमान मंदिर परिसर, ग्राम उमरिया में आयोजित तृतीय वर्षीय भव्य पंचकुण्डीय श्री रुद्र हनुमंत मानस महायज्ञ का भव्य समापन 02 अप्रैल 2026, गुरुवार (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धूमधाम से संपन्न हुआ।

 तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हुए यज्ञ में पूर्णाहुति, चढ़ोत्री, सहस्त्रधारा, काफिला दर्पण, विसर्जन एवं मानस पाठ के साथ दोपहर 12 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयघोष से गूंज उठा।

 संध्या में बिखरा मानस गान का रंग

 सायं 6 बजे से प्रारंभ हुए मानस गान कार्यक्रम में दो प्रसिद्ध मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया:

 सुर सरगम मानस परिवार, परसदा समय : शाम 7 से 9 बजे  गायक : श्री शोभित दास (यू ट्यूबर) ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी।

 स्वरांजलि मानस मण्डली, बिल्हा  समय : शाम 8 से 11 बजे  गायिका : कु. हर्षा प्रधान (संगीत विधा) की भावपूर्ण प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे।

 विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्री जमुना वर्मा – श्रीमती लता वर्मा सपत्नीक उपस्थित रहे।  

मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेन्द्र शुक्ला जी (नानक रेलवानी) एवं श्रीमान तहसीलदार महोदय, बोदरी ने कार्यक्रम में पधारकर हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी एवं आयोजन की सराहना की।

 आयोजन समिति के संयोजकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह तीन दिवसीय महायज्ञ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन पर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!