Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
Uncategorized

*बिलासपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हिट एंड रन के 4 मामलों में 2-2 लाख की सहायता की अनुशंसा*

*बिलासपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हिट एंड रन के 4 मामलों में 2-2 लाख की सहायता की अनुशंसा*

 

बिलासपुर,कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई,

.

जिसमें टक्कर मारकर भागने (हिट एंड रन) से हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में चार मामलों में पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों के अनुसार सीपत तहसील के ग्राम सोठी की सतरूपा बाई, बोदरी तहसील के ग्राम सरगांव निवासी संतोष कुमार वर्मा, कोटा तहसील के ग्राम देवरी कला निवासी कुसुम बाई मेहरा तथा बिल्हा तहसील के ग्राम मोहदा की श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निकट संबंधियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के मामले समिति के समक्ष रखे गए। सभी मामलों की जांच एवं परीक्षण के बाद समिति ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की। बैठक में जिला स्तरीय समिति के सदस्य के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जीव धरणी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास चंद्र वर्मा और न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।समिति ने प्रकरणों का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर सहायता राशि की अनुशंसा की। उल्लेखनीय है कि हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ित लोगों को मृत्यु की स्थिति में 2 लाख एवं गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में ₹50 हजार क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान 1 अप्रैल 2022 से लागू है। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को योजना का अधिक से अधिक प्रचार कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने में मदद करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!