बिलासपुर जिले की चौकी बेलगहना पुलिस का अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार: 29 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
चौकी बेलगहना पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ वार: बिलासपुर जिले में 29 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चेतना अभियान के तहत बड़ी सफलता

बिलासपुर जिले की चौकी बेलगहना पुलिस का अवैध महुआ शराब पर बड़ा प्रहार: 29 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ :- दिनांक: 15.06.2026 चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर चेतना अभियान के तहत नशामुक्त समाज की ओर सख्त कदम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर ‘चेतना अभियान’ के तहत चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। नशे के अवैध व्यापार पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से कुल 29 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहली कार्रवाई: करवा गांव से 20 लीटर महुआ शराब बरामद
आरोपी: विष्णु खण्डेय पिता फागुराम खांडे, उम्र 50 वर्ष, निवासी करवा, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर
जब्ती: आरोपी की बाड़ी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब
कीमत: 2000 रुपये
दूसरी कार्रवाई: सरगोड़ गांव से 9 लीटर शराब व नकदी जब्त
आरोपी: दुर्गेश धनुहार पिता बजरंग धनुहार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सरगोड़, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर
जब्ती: घर की बाड़ी से 09 लीटर महुआ शराब कीमत 900 रु तथा शराब बिक्री की नकद रकम 200 रु
कुल जब्ती: 1100 रुपये
कानूनी कार्रवाई: आबकारी एक्ट में केस दर्ज
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 00/2026 के तहत धारा 34(2) और 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश में की गई।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी एन बनाफर के नेतृत्व में ASI भारतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी, आरक्षक ईश्वर नेताम और आरक्षक संजय कश्यप की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। चौकी बेलगहना पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




