करही बाजारपर्यावरणबलौदा बाजार भाटापारा छत्तीसगढ़
“पर्यावरण दिवस पर करही बाजार बना मिसाल: सरपंच-श्रमिकों ने मनरेगा के तहत रोपे पीपल-गुलमोहर, लिया हरियाली का संकल्प”
"पर्यावरण दिवस पर करही बाजार बना मिसाल: सरपंच-श्रमिकों ने मनरेगा के तहत रोपे पीपल-गुलमोहर, लिया हरियाली का संकल्प"

करही बाजार, 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत करही बाजार ने पर्यावरण संरक्षण की नई इबारत लिखी। मनरेगा श्रमिकों के साथ सरपंच श्रीमती कमला अरूण निषाद के नेतृत्व में पंच चित्रलेखा देवांगन, गिरधारी पटेल, चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव मोतीराम नागराज देवांगन, इंजीनियर साहब व रोजगार सहायक शोभना ध्रुव ने गुलमोहर और पीपल के वृक्ष रोपकर गांव को ‘ग्रीन विलेज’ बनाने की ओर कदम बढ़ाया।
सरपंच ने कहा,“पीपल जीवनदायी है और गुलमोहर गांव की शान बढ़ाएगा। ये पेड़ हमारी आने वाली पीढ़ी की धरोहर हैं।” श्रमिकों ने उत्साह से भाग लिया और पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली। ग्रामीणों ने इस पहल को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताया।


