उमरिया में गूंज रही रामधुन: रुद्र हनुमंत मानस महायज्ञ में भक्ति का सैलाब, आज से मानस गान की भव्य शुरुआत
उमरिया में गूंज रही रामधुन: रुद्र हनुमंत मानस महायज्ञ में भक्ति का सैलाब, आज से मानस गान की भव्य शुरुआत

बिल्हा। श्री कुटी हनुमान मंदिर, ग्राम उमरिया (बिल्हा) में आयोजित तृतीय वर्षीय भव्य पंचकुण्डीय श्री रुद्र हनुमंत मानस महायज्ञ का भक्तिमय माहौल पूरे क्षेत्र को राममय कर रहा है। परब्रह्म मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भक्त शिरोमणि हनुमान लला की असीम कृपा से हो रहे इस तीन दिवसीय यज्ञ एवं मानस गान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
आज (31 मार्च) से संध्याकालीन मानस गान का शुभारंभ
आज सायं 6 बजे से मानस गान प्रस्तुति का क्रम प्रारंभ हो गया है। प्रतिदिन यज्ञ समय प्रातः 7 बजे से तथा हनुमान चालीसा पाठ दोपहर 12 बजे श्रद्धालु पाठकों द्वारा किया जा रहा है।
मानस गान कार्यक्रम की झलक:
प्रथम दिवस – आज (31-03-2026, मंगलवार): बालिका मानस मण्डली, बिल्हा (शाम 7 से 9 बजे) गायक – प्रमोद यादव, लोकनाथ निर्मलकर सुर सरिता मानस परिवार, नगपुरा सरगांव (शाम 9 से 11 बजे) गायक – श्री शंकर राजपूत राजपूत (यू ट्यूबर)
द्वितीय दिवस (01-04-2026, बुधवार): तुलसी मानस मण्डली, चिंगराजपारा बिलासपुर (शाम 7 से 9 बजे) गायिका – श्रीमती तुलसी वर्मा (यू ट्यूबर) राधा रानी मानस परिवार, दगौरी (शाम 8 से 11 बजे) गायिका – मेनका कौशिक (यू ट्यूबर)
तृतीय दिवस – हनुमान जन्मोत्सव (02-04-2026, गुरुवार, चैत्र पूर्णिमा): सुर सरगम मानस परिवार, परसदा (शाम 7 से 9 बजे) गायक – श्री शोभित दास (यू ट्यूबर) स्वरांजलि मानस मण्डली, बिल्हा (शाम 8 से 11 बजे) गायिका – कु. हर्षा प्रधान (संगीत विधा)
विशेष: पूर्णाहुति, चढ़ोत्री, सहस्त्रधारा, विसर्जन एवं मानस पाठ
यजमान परिवार:
मुख्य यजमान श्री जमुना वर्मा – श्रीमती लता वर्मा के सानिध्य में तीन दिवसीय यजमान श्री रामनाथ वर्मा-रजनी वर्मा, श्री पमेरा-भागमती राजपूत, श्री रूपचंद-कुंती राजपूत, श्री मदन वर्मा-भारती वर्मा द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। विशेष दानदाता श्री दशरथ वर्मा (रेल्वे कांट्रेक्टर) हैं।
अतिथि:
मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी रहेंगे ! विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता राजेन्द्र शुक्ला एवं जिला लोधी समाज अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद वर्मा उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति के संयोजक रोहित राजपूत, सहित समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के मानस प्रेमी बंधुओं से सादर अनुरोध किया है कि वे मानस यज्ञ एवं मानस गान में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं।



