Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
टॉप न्यूज़बिलासपुर केवची नेशनल हाईवेबिलासपुर छत्तीसगढ़

NH-45 बिलासपुर-केवची मार्ग पर कोटा ब्लॉक के मझवानी में भ्रष्टाचार का खुलासा, ‘छत्तीसगढ़ जनता की आवाज’ के स्टिंग में कैद हुई घटिया सड़क, अफसर बोले- ‘ऑफिस आओ’

मझवानी के स्कूली बच्चों पर मंडराया खतरा: PWD की करोड़ों की सड़क शासकीय शाला के सामने ही 15 दिन में उखड़ी, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

मझवानी (कोटा), बिलासपुर, 15 मई 2026  नेशनल हाईवे 45 के बिलासपुर-केवची मार्ग पर PWD विभाग के करोड़ों के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा ब्लॉक के मझवानी गांव में शासकीय प्राथमिक शाला के ठीक सामने बनी नई सड़क 15 दिन में ही उखड़कर बिखर गई है। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है।

ग्राउंड जीरो: स्कूल के गेट पर बिछी घटिया सड़क  

‘छत्तीसगढ़ जनता की आवाज’ की टीम ने जब मझवानी का दौरा किया तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। प्राथमिक शाला मझवानी के मुख्य गेट के सामने ताज़ा बनी डामर की परत हाथ से खुरचने पर ही निकल रही है। आरोप है कि गिट्टी में बिटुमिन की मात्रा बेहद कम है और रेत का इस्तेमाल ज्यादा हुआ है। 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि “रोज सैकड़ों छोटे बच्चे इसी सड़क से स्कूल आते हैं। उखड़ी सड़क पर फिसलकर गिरने से कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। बारिश में यह पूरी सड़क दलदल बन जाएगी।”

ठेके और सब-कॉन्ट्रैक्ट पर उठे सवाल  

सूत्रों के मुताबिक PWD ने इस मार्ग के निर्माण का ठेका निशान जैन को दिया था। जानकारी के अनुसार निशान जैन ने आगे यह काम सब-कॉन्ट्रैक्ट पर जय सिंह अग्रवाल को दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लागत बचाने के लिए मटेरियल की क्वालिटी से समझौता किया गया है। 

PWD इंजीनियरों का जवाब: ‘ऑफिस में बात कीजिए’  

जब मौके पर मौजूद PWD के साइट इंजीनियर से मझवानी स्कूल के सामने उखड़ी सड़क पर सवाल किए गए तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था, “ऑफिस में आकर बात कीजिए, यहां कुछ नहीं बताएंगे। यहां तक की इंजीनियर साहब को रोड का नाम भी मालूम नहीं है जहां पर वह कार्य करवा रहे है सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्य साइट पर हो रहा है और शिकायत भी साइट की है, तो अधिकारी ऑफिस में बुलाकर क्या स्पष्ट करना चाहते हैं?

5 सवाल जिनका जवाब PWD और प्रशासन को देना होगा  

क्वालिटी चेक कहां हुआ? मझवानी जैसे स्कूल जोन में सड़क की गुणवत्ता की जांच किस अधिकारी ने की?

मटेरियल टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं? PWD की लैब और थर्ड पार्टी की जांच रिपोर्ट कहां है?

भुगतान किस आधार पर हुआ? अगर काम मानक के अनुसार नहीं है तो बिल कैसे पास हुए?

दोषी कौन? घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

दुर्घटना होने पर जवाबदेही किसकी? उखड़ी सड़क पर यदि कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा?

मझवानी-कोटा की जनता में आक्रोश  

स्थानीय पालक संघ और ग्रामीणों ने कहा है, “PWD ने स्कूल के सामने ही बच्चों के लिए खतरा बना दिया है। हम इसकी उच्च स्तरीय जांच चाहते हैं।”

जनता की मांग: SIT जांच, दोबारा निर्माण और कार्रवाई  

मझवानी गांव के नागरिकों की मांग है कि कलेक्टर बिलासपुर इस मामले में तुरंत SIT गठित कर जांच कराएं। घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार, सब-कॉन्ट्रैक्टर और संबंधित PWD अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करिए। मझवानी स्कूल से लेकर पूरे खंड की सड़क को मानक के अनुसार दोबारा बनाया जाए।

अल्टीमेटम: यदि 7 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण NH-45 पर चक्काजाम करेंगे और PWD कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ जनता की आवाज  

सबूत: मझवानी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के सामने की ग्राउंड जीरो तस्वीर, वीडियो और ग्रामीणों के बयान  

नोट: इस संबंध में PWD कोटा के संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनका पक्ष प्राप्त होते ही प्रकाशित किया जाएगा।

(Neeraj Kumar Tiwari, Editor-in-Chief)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!