Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़धमतरी

धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र में खौफनाक वारदात: आमानारा गांव के खेत में मिली ताजा कब्र, 6 दिन से लापता बिंदा बाई की लाश दफन

धमतरी के बोरई थाना क्षेत्र में सनसनी: आमानारा के खेत में ‘खूनी कब्र’, 6 दिन से लापता बिंदा बाई की लाश बरामद

धमतरी :- धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव में बुधवार को सनसनी फैल गई. गांव के एक खेत में अचानक नई कब्र दिखने से हड़कंप मच गया. जब पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कब्र खोदी गई तो अंदर से 30 मई से लापता बिंदा बाई की लाश मिली. 

परिजनों ने बताया कि बिंदा बाई 30 मई से गायब थी. हर जगह तलाश की गई, पर कुछ पता नहीं चला. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में ताजा मिट्टी का टीला देखा तो शक हुआ. सूचना पर बोरई थाना पुलिस, SDM और FSL टीम मौके पर पहुंची. तहसीलदार की मौजूदगी में खुदाई हुई तो शव बरामद हुआ.

पुलिस को आशंका है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए खेत में दफनाया गया. शव पोस्टमॉर्टम के लिए धमतरी भेजा गया है. बोरई पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. गांव में दहशत का माहौल है. 

बोरई पुलिस की अपील: घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत बोरई थाने को सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!