Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
आबकारी विभागटॉप न्यूज़बिलासपुर छत्तीसगढ़

शराब माफियाओं पर बिलासपुर पुलिस-आबकारी का संयुक्त प्रहार: एक दिन में 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, 114.8 लीटर अवैध शराब और 15 किलो लहान जब्त, 6 कोचिए सलाखों के पीछे

बिलासपुर आबकारी विभाग तेलेस्फोर एक्का, छबि पटेल, ऐश्वर्या मिंज और धर्मेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस-आबकारी का संयुक्त प्रहार: जिला बिलासपुर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग और पुलिस ने मंगलवार, 12.05.2026 को संयुक्त अभियान चलाया। सीपत, मस्तूरी, बिल्हा, चकरभाठा और कोटा क्षेत्र में एक ही दिन 6 अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 104 लीटर महुआ शराब, 10.08 लीटर देशी शराब और 15 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। सभी 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया। 

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चल रहे “चेतना अभियान” के तहत तीनों वृत्त प्रभारियों ने योजनाबद्ध कार्रवाई की।

1. सीपत वृत्त: प्रभारी तेलेस्फोर एक्का द्वारा सुबह 6 बजे ग्राम बाम्हू, थाना सीपत में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। आरोपी संजू निर्मलकर के घर के पीछे बने टीन शेड से प्लास्टिक के जरिकेन में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कीमत लगभग 4,000 रुपये।

2. बिल्हा वृत्त: वृत्त प्रभारी छबि पटेल को सूचना मिली कि चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में सुरेश कुर्रे लंबे समय से शराब बेच रहा है। टीम ने दोपहर 2 बजे घर की घेराबंदी कर सुरेश कुर्रे को दबोचा। रसोई के पास जमीन में गाड़कर रखे ड्रम से 18 लीटर महुआ शराब मिली। कीमत 3,600 रुपये।

3. मस्तूरी वृत्त: वृत्त प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या मिंज के नेतृत्व में तीन टीमों ने एक साथ कार्रवाई की:

ग्राम कोकडी, थाना पचपेडी से आरोपी मोहित धनवार पिता खोलबहरा, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से सुबह 7 बजे 9.5 लीटर महुआ शराब जब्त। कीमत 1,900 रुपये।

ग्राम देवगाव, थाना मस्तूरी से आरोपी विशाल खांडेकर पिता दिलीप खांडेकर, उम्र 24 वर्ष के कब्जे से दोपहर 12 बजे आंगन में बोरों के नीचे छिपाकर रखी 10 लीटर महुआ शराब बरामद। कीमत 2,000 रुपये।

ग्राम देवगाव, थाना मस्तूरी से ही आरोपी संतोषी खाण्डेकर, पति महेश खाण्डेकर, उम्र 32 वर्ष के घर से शाम 4 बजे 8.5 लीटर तैयार महुआ शराब व 15 किलो सड़ा हुआ महुआ लहान बरामद। लहान को मौके पर नष्ट किया गया। कीमत 1,700 रुपये।

4. चकरभाठा पुलिस: चेतना अभियान के तहत मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि वार्ड नंबर 9 में अमित वर्मा नामक युवक खुलेआम कच्ची महुआ बेच रहा है। थाना प्रभारी ने तुरंत टीम रवाना कर अमित वर्मा, उम्र 30 वर्ष को पकड़ा। उसके पास से नीले रंग के दो जरिकेन में भरी 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। कीमत 3,600 रुपये। आरोपी गांव-गांव 60 रुपये पाव के हिसाब से बेचता था। धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 245/26 दर्ज।

5. कोटा पुलिस: सोशल मीडिया निगरानी के दौरान मंगलवार सुबह 10 बजे एक वीडियो मिला, जिसमें पंडावपारा स्थित संतोषी मंदिर के पास एक व्यक्ति थैले से शराब बेचता दिखा। दोपहर 12 बजे दबिश देकर शांतिलाल जाधव, उम्र 40 वर्ष को भागते हुए पकड़ा गया। उसके थैले से 56 पाव गोवा ब्रांड देशी प्लेन शराब, कुल 10.08 लीटर, कीमत 4,480 रुपये व शराब बेचकर कमाए 300 रुपये नगद जब्त किए गए। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति और गिरफ्तार आरोपित एक ही निकला। धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।

एक दिन पूर्व की कार्रवाई: आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला द्वारा सोमवार को ग्राम गनियारी, थाना कोटा में दबिश देकर दिलेश्वरी वर्मा के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर जेल भेजा गया था। कीमत 4,000 रुपये।

कानूनी कार्रवाई: जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सभी 6 प्रकरणों में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इनमें 1 से 3 साल तक की सजा और 25 हजार तक जुर्माने का प्रावधान है। 

कुल जब्ती का ब्योरा: पूरे अभियान में 6 आरोपितों के पास से कुल 114.08 लीटर शराब, 15 किलो महुआ लहान और 300 रुपये नगद बरामद हुए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25,580 रुपये है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। गश्त एवं कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

(Neeraj Kumar Tiwari, Editor-in-Chief)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!