Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

हसौद, जांजगीर-चांपा: मंडी चौक पर पैरे की आग से कबाड़ी गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान, नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

हसौद, जांजगीर-चांपा: पैरा जलाने की लापरवाही से मंडी चौक की कबाड़ी दुकान राख, लाखों का नुकसान

हसौद, जांजगीर-चांपा: मंडी चौक पर पैरे की आग से कबाड़ी गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान, नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

हसौद :- जांजगीर-चांपा जिले के हसौद स्थित मंडी चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ी लापरवाही के चलते सम्मेलाल खूंटे की कबाड़ी दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। खेत में जलाए गए पैरे की चिंगारी ने लाखों की संपत्ति को पलभर में राख के ढेर में बदल दिया।

खेत से दुकान तक पहुंची आग  

दुकान के ठीक बगल वाले खेत में किसान पैरा जला रहा था। दोपहर की भीषण गर्मी और तेज हवा के चलते आग बेकाबू होकर कबाड़ी दुकान तक पहुंच गई। दुकान में भारी मात्रा में प्लास्टिक, पुराने टायर, रद्दी कागज और अन्य ज्वलनशील कबाड़ भरा होने से आग ने पलभर में विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी  

आग की लपटें देखकर मंडी चौक के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग नहीं बुझती तो बाजार की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं। राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन का आदेश हवा में

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी में पैरा जलाने पर शासन ने पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। फिर भी किसान खुलेआम नियम तोड़ रहे हैं। दोपहर 2 बजे, जब तापमान सबसे ज्यादा होता है, उस समय पैरा जलाना सीधे-सीधे आग को न्योता देना है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं।

व्यापारी का सब कुछ जलकर खाक

आग में दुकान का एक-एक सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार सम्मेलाल खूंटे के मुताबिक नुकसान लाखों में है। अब उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पीड़ित और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी किसान पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!