Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
टॉप न्यूज़बिलासपुर छत्तीसगढ़बोदरी

बोदरी कांड: जब आधी रात फटा ‘नशे का बम’, 230 लीटर जहरीली शराब के साथ वर्मा ब्रदर्स का साम्राज्य ध्वस्त

बोदरी में आधी रात 'नशे की फैक्ट्री' पर आबकारी का कहर 230 लीटर जहरीली शराब के साथ 3 सौदागर गिरफ्तार, पूरी टीम का खुलासा

बोदरी कांड: जब आधी रात21 अप्रैल 2026 की अलसुबह बोदरी के वर्मा मोहल्ले में ऐसा भूचाल आया कि नशे के सौदागरों की रातों की नींद उड़ गई। आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर के इशारे पर ऐसी दबिश दी कि भट्टी की आग बुझी और वर्मा ब्रदर्स के चेहरे का रंग उड़ गया।

 जिले में आबकारी का डंडा पिछले एक हफ्ते से लगातार चल रहा है। चकरभाठा से तखतपुर तक कई नशाखोर पहले ही हवालात की हवा खा चुके हैं। इसी सफाई अभियान की अगली कड़ी में बोदरी के आढ़ोलिया-वर्मा मोहल्ले की बारी आई और पूरा मोहल्ला खंगाल डाला गया।

 सीन ऐसा था कि तीनों घरों में चूल्हे नहीं, मौत की भट्टियां धधक रही थीं। महुआ की सड़ांध से गली भर गई थी। जैसे ही टीम टूटी, राजकुमार, विवेक और संतु वर्मा शराब की बाल्टियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गए। तीनों के मुंह से बोल तक नहीं फूटा, बस पैरों तले जमीन खिसक गई।

 राजकुमार वर्मा तो पूरा गोदाम खोले बैठा था। 80 लीटर पक्की महुआ शराब और 90 किलो लाहन बरामद हुआ। पास में रखे ड्रम और पीपों को देखकर लगा जैसे शादी का इंतजाम नहीं, पूरे गांव को नशे में डुबाने का प्लान था।

 संतु वर्मा के घर में घुसते ही नाक बंद करनी पड़ी। 70 लीटर कच्ची शराब की ऐसी तेज गंध थी कि सिपाहियों को रुमाल बांधना पड़ा। 75 किलो महुआ पास के साथ-साथ दीवारों पर भी महुआ की परत जमी थी। टीम ने झाड़ू मारकर एक-एक बूंद हिसाब में ली।

 विवेक वर्मा ने तो हद कर दी। रिहायशी मकान कम, ‘डिस्टिलरी प्लांट’ ज्यादा लग रहा था। 80 लीटर शराब, 60 किलो लाहन, झांझी, झोकनी, पाइप, नल सब कुछ सिस्टम से सेट था। पड़ोसियों ने बताया रात-रात भर खटर-पटर होती थी, नींद हराम थी।

 कानून का हथौड़ा ऐसा चला कि तीनों पर धारा 34(1)क/च, 34(2), 59(क) का शिकंजा कसा गया। कोर्ट से रिमांड मिलते ही तीनों की सीधी जेल यात्रा पक्की हो गई। अब लंबे समय तक चक्की पीसेंगे और कानून की किताब याद करेंगे।

 इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की कमांडर थीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी छवि पटेल। साथ में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामडे, मुख्य आरक्षक अनिल पांडे, आरक्षक राहुल दुबे, मुन्नी देवांगन, दिशा लहरे और सारथी संदीप खल्खो की पूरी पलटन थी। सबने मिलकर भट्टियों की चिमनी बुझा दी।

 रेड के बाद पूरे बोदरी में खलबली मची है। आबकारी विभाग ने लाउडस्पीकर पर ऐलान कर दिया है कि नशे का धंधा करने वाला अगला नंबर तेरा हो सकता है। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और भट्टी वाले भूमिगत हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!