बिलासपुर ब्रेकिंग: तड़के पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर युवती ‘फिल्मी स्टाइल’ में बाइक पर बैठकर फरार
बिलासपुर में 'मिस्ट्री गर्ल': कार पलटते ही बाइक से हुई फुर्र, पुलिस को CCTV का इंतजार

बिलासपुर, 8 जून 2026: सोमवार तड़के मंगला चौक-उसलापुर मार्ग पर एक सनसनीखेज सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एक युवती चला रही थी जो अकेले उसलापुर की ओर जा रही थी। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा भिड़ी और पलट गई।

हादसे के बाद जो हुआ वह फिल्मी सीन जैसा था। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, कार से निकलकर युवती पैदल ही उसलापुर की तरफ भागने लगी। युवती के पैर में मामूली चोट आई थी। कुछ दूर जाकर वह पहले से बाइक पर इंतजार कर रहे एक युवक के साथ बैठी और दोनों फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि तड़के सड़क खाली होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जनहानि टल गई। इस दुर्घटना में सिर्फ कार को नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। क्या युवती को नींद की झपकी आ गई थी? क्या डिवाइडर उसे दिखा नहीं? और सबसे बड़ा सवाल- हादसे के बाद वह मौके से क्यों भागी? बाइक सवार युवक कौन था? पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कार नंबर से युवती की पहचान करने में जुटी है।




