स्व. श्री दिलबहार राजपूत की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
स्वर्गीय श्री दिलबहार राजपूत को रक्तांजलि: कल बिल्हा में AC बस संग महादान, रक्तवीरों को हेलमेट-ब्लूटूथ सम्मान"

स्व. श्री दिलबहार राजपूत की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
बिल्हा, बिलासपुर। स्व. श्री दिलबहार राजपूत जी की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार, 08 जून 2026 को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण:
तिथि व समय: 08 जून 2026, सोमवार, सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक
स्थान: श्री गुरुनानक धर्मशाला, बिल्हा
आयोजक: सुमित राजपूत, राहुल राजपूत, सुनिल राजपूत
शिविर की खास बातें:
वातानुकूलित वैैनिटी बस: रक्तदाताओं की सुविधा के लिए AC वैनिटी बस उपलब्ध रहेगी
सम्मान: सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा
उपहार: रक्तदाताओं को हेलमेट, ब्लूटूथ या थर्मस बॉटल भेंट स्वरूप दिया जाएगा
आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं व नागरिकों से अपील की है कि “रक्तदान कीजिए, मानवता के हित में काम कीजिए”। आपका दिया एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है।
संपर्क सूत्र: अधिक जानकारी के लिए 7804888899, 9981659274, 9399552219, 7828888052 पर संपर्क करें।




