Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
बिलासपुर छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शहर के 11 फरार वांछित आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित, पुलिस का वादा – सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रहेगी

बिलासपुर में 11 फरार अपराधियों पर शिकंजा: पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

बिलासपुर, 16 अप्रैल 2026 :- जिले में दर्ज आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर ने जिले के 5 थानों में दर्ज मामलों के 11 वांछित आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों की कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

11 फरार आरोपी जिनकी पुलिस को है तलाश:  

थाना सकरी

प्रशांत तिवारी, 30 वर्ष — निवासी काठाकोनी

रोनक ध्रुर्वे, 40 वर्ष — निवासी आसमा सिटी सकरी

थाना तोरवा

मोनिस हटकेश्वर — निवासी बापूनगर

वासू हटकेश्वर — निवासी बापूनगर  

हनी हटकेश्वर — निवासी बापूनगर

पवन कुमार यादव — निवासी ग्राम डूउंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

हिम बहादूर सोनार — निवासी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल

थाना कोटा

धार्मिक भाई सवन्नी — निवासी राधाकृष्णा अपार्टमेंट सीसीबी सूरत, जिला सूरत, गुजरात

संतोष कुमार पोर्ते — निवासी जेमरा, थाना पाली, जिला कोरबा

थाना तखतपुर

परमेश्वर वैष्णव — निवासी जनकपुर रोड, थाना तखतपुर

थाना बिल्हा

गुरूजी उर्फ मेवालाल टण्डन, 55 वर्ष — निवासी बीरगांव, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली

कहां करें संपर्क:  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष 07758-228504, मो.नं. 9479193099 पर सूचना दी जा सकती है। 

इसके अलावा थाना प्रभारी सकरी 9479191721, तोरवा 9479193021, कोटा 9479193028, तखतपुर 9479193027, बिल्हा 9479193038 पर भी सीधे संपर्क किया जा सकता है।

नोट: ये सभी आरोपी संबंधित थानों में दर्ज आपराधिक प्रकरणों में वांछित हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!