Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
बिलासपुर छत्तीसगढ़बिल्हालोकल न्यूज़

बिलासपुर जिला, बिल्हा ब्लॉक, ग्राम गोढ़ी: सुशासन तिहार ने खोले विकास के द्वार, समाधान शिविर में 189 समस्याएं मौके पर हल, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

बिलासपुर जिला, बिल्हा ब्लॉक, ग्राम गोढ़ी: 45 डिग्री गर्मी में भी नहीं रुका सुशासन, शिविर ने लौटाई सैकड़ों चेहरों पर मुस्कान

बिलासपुर | बिल्हा ब्लॉक के ग्राम गोढ़ी में 29 मई 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित हुआ। गुरुवार को आयोजित इस शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच भी शिविर में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा और ‘सरकार आपके द्वार’ का वादा सच होता दिखा।

 आवेदन और निराकरण

शिविर में कुल 596 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 189 का निराकरण अधिकारियों ने तत्काल मौके पर ही कर दिया। शेष आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

 विधायक कौशिक बोले: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि सुशासन तिहार सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना से माताओं को संबल, जल जीवन मिशन से हर घर नल, उज्ज्वला से धुआं मुक्त रसोई और प्रधानमंत्री आवास से गरीब का पक्का घर का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1 मई से शुरू तीसरा चरण यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे।

 क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी मुख्यमंत्री से लेकर विधायक और अधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। यह बताता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार गरीब, किसान और मजदूर का दर्द समझती है।

एक ही छत के नीचे मिला सबकुछ: राशन कार्ड से लाइसेंस तक बंटे

गोढ़ी शिविर की सबसे बड़ी खासियत रही कि ग्रामीणों को एक ही जगह पर कई विभागों की योजनाओं का लाभ मिला। विभागीय स्टॉलों पर लंबी कतारें लगी रहीं।

 मौके पर वितरित किए गए प्रमुख लाभ:

34 परिवारों को नया राशन कार्ड सौंपा गया, अब इन्हें हर माह अनाज मिलेगा।

39 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मौके पर ही पेंशन के लिए पात्र घोषित किया गया।

115 श्रमिकों का श्रम कार्ड बनाकर उन्हें शासन की श्रमिक योजनाओं से जोड़ा गया।

65 ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड दिए गए, जिससे गांव में ही रोजगार मिलेगा।

45 युवाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए।

8 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए और अपडेट किए गए।

6 पात्र महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए।

 किसान और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

शिविर में किसानों और स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी गई। 370 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए, ताकि वे खेत की मिट्टी के हिसाब से खाद डालें और पैदावार बढ़ाएं। स्वास्थ्य विभाग के कैंप में 137 लोगों ने बीपी-शुगर की जांच कराई और 152 ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मौके पर दवाइयां भी दी गईं।

 ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

समाधान शिविर को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अहम भूमिका रही। मंच पर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंडरे मौजूद थे।

 प्रशासन की ओर से एसडीएम बिल्हा श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी और सीईओ जनपद पंचायत श्री कुमार लहरे के नेतृत्व में राजस्व, पंचायत, खाद्य, श्रम, स्वास्थ्य, कृषि, महिला बाल विकास सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे। गोढ़ी सहित आसपास के गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया और शासन की पहल की सराहना की।

(Neeraj Kumar Tiwari, Editor-in-Chief)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!