Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
बिलासपुर छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढाढ़स

बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढाढ़स

बिलासपुर, 9 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के परसदा स्थित बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के निवास पहुंचकर उनके बड़े भाई स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 30 मार्च को हुआ था निधन  

स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का 30 मार्च 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत आज परसदा स्थित विधायक निवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।

 मुख्यमंत्री ने अर्पित किए पुष्प, की शांति की प्रार्थना  

मुख्यमंत्री श्री साय श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि “बड़े भाई श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।”

 केंद्रीय मंत्री और राज्य के कई मंत्री रहे मौजूद  

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल  

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, मुंगेली कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, मुंगेली के सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पांडे भी शामिल हुए।

 इसके अतिरिक्त महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, श्री दीपक सिंह, श्री देवेंद्र कौशिक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!