टॉप न्यूज़बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 थानेदारों-निरीक्षकों का तबादला, हिरी-चकरभाठा-मस्तूरी समेत कई थानों में नए प्रभारी
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 थानेदारों-निरीक्षकों का तबादला, हिरी-चकरभाठा-मस्तूरी समेत कई थानों में नए प्रभारी

एसएसपी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया आदेश, एसीसीयू-साइबर थाना-आईयूसीएडब्ल्यू के प्रभार भी बदले — सभी को तत्काल प्रभाव से जॉइन करने के निर्देश
बिलासपुर, 8 अप्रैल 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 15 निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का अस्थाई तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में एयरपोर्ट सुरक्षा से लेकर हिरी, मस्तूरी, बिल्हा, तोरवा, चकरभाठा, कोनी, अजाक जैसे प्रमुख थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।



