सुशासन तिहार और मीडिया की शिकायत पर बिलासपुर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार: 270 लीटर से ज्यादा अवैध शराब, 1530 किलो लहान जब्त, 9 आरोपी जेल भेजे गए
कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर (छ.ग.) आबकारी विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं मीडिया से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अवैध शराब पर लगातार बड़ी कार्यवाही

कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर (छ.ग.) आबकारी विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं मीडिया से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अवैध शराब पर लगातार बड़ी कार्यवाही

सुशासन तिहार की शिकायत पर ग्राम मटियारी में छापा
आज दिनांक 11.06.2026 को जिला बिलासपुर के सीपत क्षेत्र से सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्राम मटियारी में आबकारी विभाग जिला बिलासपुर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध गंभीर धाराओं में कार्यवाही की गई। आरोपिया रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर महुआ शराब एवं शैलबाई पति सुरेन्द्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानतीय धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम किया गया और सभी को जेल दाखिल किया गया। इसी दौरान निर्मला बाई पति रामनाथ एवं पूनम मालिया पति सन्नु मालिया के रिहायशी मकान से महुआ शराब जप्त कर 34(1)(क) का प्रकरण कायम किया गया।

शासकीय तालाब से लावारिस शराब की बड़ी खेप बरामद
कार्यवाही के दौरान ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब से लावारिस हालत में छुपाकर रखे 180 लीटर महुआ शराब एवं 1530 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई।

मीडिया शिकायत पर अमेरी में त्वरित कार्रवाई
आज दिनांक को ही मीडिया से प्राप्त हो रही शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्राम अमेरी थाना सकरी के सुरज बघेल पिता धनऊ राम से 9.36 लीटर देशी/विदेशी मदिरा जप्त कर जेल दाखिल किया गया।
कोटा और मस्तूरी वृत्त में एक दिन पूर्व की कार्रवाई
विदित हो कि एक दिन पूर्व कोटा वृत्त प्रभारी द्वारा ग्राम लालपुर कोटा निवासी ओम प्रकाश टण्डन से 14.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया था तथा वृत्त मस्तूरी प्रभारी द्वारा ग्राम भिलाई थाना मस्तूरी निवासी मनोज धनवार से 9.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण दर्ज किया गया था।
बिल्हा वृत्त में पूर्व में हुई कार्रवाई
इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व वृत्त बिल्हा प्रभारी द्वारा ग्राम सैदा थाना सकरी के रवि वर्मा एवं ग्राम डड़हा थाना चकरभाठा के बलराम ठाकुर को अवैध मदिरा धारण के जुर्म में न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया था।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी व टीम
उक्त समस्त कार्यवाही माननीय कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवनीत कुमार तिवारी के मार्गदर्शन पर वृत्त प्रभारी तेलेस्फोर एक्का, धर्मेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र जामड़े, ऐश्वर्या मिंज, वेद प्रकाश नेताम तथा छबि लाल पटेल के द्वारा की गई, जिसमें जिले के आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग द्वारा आगे भी निरंतर जिले में आबकारी अपराध के रोकथाम, पतासाजी, निरंतर गश्त एवं कार्यवाही जारी रहेगी।
(Neeraj Kumar Tiwari, Editor-in-Chief)




