Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
पचपेड़ीबिलासपुर छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पचपेड़ी में पत्रकारों का महाकुंभ आज: प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, विधायक दिलीप लहरिया होंगे मुख्य अतिथि

पचपेड़ी में पत्रकारों का महाकुंभ आज: प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, विधायक दिलीप लहरिया होंगे मुख्य अतिथि

पचपेड़ी, बिलासपुर | 20 अप्रैल 2026, सोमवार बिलासपुर जिले के पचपेड़ी में आज पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ेगा। प्रेस क्लब पचपेड़ी एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12 बजे रेस्ट हाउस पचपेड़ी, मेन रोड में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी

विधानसभा के विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोविंद शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार करेंगे।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति  

इस शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक क्षेत्र से पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी तथा जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मधुलिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लालचंद मोहले एवं थाना प्रभारी राज सिंह की उपस्थिति रहेगी। राजस्व विभाग से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवकुमार कंवर एवं तहसीलदार नीलम पिस्दा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पंचायत विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे आर भगत भी उपस्थित रहेंगे। इनके अतिरिक्त मस्तूरी, पचपेड़ी एवं मल्हार क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

क्लब का उद्देश्य और आयोजकों की अपील  

प्रेस क्लब पचपेड़ी पंजीयन क्रमांक 122202586208 का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

आयोजक :-  रमेशचंद्र कैवर्त्य, रूपचंद राय, मिथलेश साहू, संजय निषाद, महेंद्र सिंह राय, भवानी राय, अमर यादव, शांतनु कुर्रे एवं मनाराम यादव ने समस्त पत्रकार साथियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!