ब्रेकिंग न्यूज़ कबीरधाम: रफ्तार का कहर, पांडातराई पुल से नदी में गिरी कार; 4 दोस्तों की मौत, 2 की हालत नाजुक
कबीरधाम: तेज रफ्तार कार पांडातराई पुल से नदी में गिरी, 4 युवकों की मौके पर मौत, 2 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

कबीरधाम, 4 मई: रविवार रात 9:30 बजे कबीरधाम जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। बिरगांव, रायपुर से पंडरिया जा रहे 6 दोस्तों की कार CG-10-AS-1082 पांडातराई पुल के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

मृतकों में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) शामिल हैं। घायल जुनेद रजा (21) और आरजु खान (19) को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांडातराई पुल का यह मोड़ हादसों के लिए कुख्यात है। अंधेरा और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह रही।
पांडातराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड के कारण नियंत्रण खोना हादसे का कारण सामने आया है।
एक ही हादसे में 4 परिवारों के चिराग बुझ जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
