पुलिस अधीक्षक का आदेश जारी: बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, सिविल लाइन-सिरगिट्टी समेत 3 थाना प्रभारी बदले
SSP रजनीश सिंह का बिलासपुर में प्रशासनिक बदलाव: सिविल लाइन-सिरगिट्टी समेत 3 थाना प्रभारियों के तबादले

बिलासपुर, 12 मई 2026 :- कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, बिलासपुर ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है।

आदेश क्रमांक उमानि/वपुअ/बिला/स्थापना/509/2026, दिनांक 12 मई 2026 के तहत तीन निरीक्षकों को अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना में पदस्थ किया गया है।
तबादलों का विवरण:
निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिरगिट्टी से स्थानांतरित कर थाना सिविल लाइन का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक अभय सिंह बैस को नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय से थाना सिरगिट्टी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक सुमत राम साहू को थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
आदेश में निर्देश
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। एसएसपी रजनीश सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।
आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, अति. पुलिस अधीक्षक शहर/ग्रामीण, समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक एवं सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सूचनार्थ व आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
स्थान: कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
संपर्क: sp-bilaspur.cg@gov.in, दूरभाष: 07752-223330




