Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CHHATTISGARH JANTA KI AWAAZ NEWS
बहतराबिलासपुर छत्तीसगढ़मल्हारमस्तूरी

बिलासपुर सेवा सहकारी समिति मर्यादित बहतरा धान खरीदी में बड़ा घोटाला: कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसानों के नाम पर की 319 क्विंटल की फर्जी एंट्री, पैसे सीधे अपने खाते में डाले; बर्खास्त कर FIR का आदेश

बिलासपुर सेवा सहकारी समिति मर्यादित बहतरा धान खरीदी में बड़ा घोटाला: कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसानों के नाम पर की 319 क्विंटल की फर्जी एंट्री, पैसे सीधे अपने खाते में डाले; बर्खास्त कर FIR का आदेश

बिलासपुर, 14 अप्रैल 2026 :- छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में धान खरीदी में करोड़ों के खेल का पर्दाफाश हुआ है। उप आयुक्त सहकारिता ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित बहतरा के कंप्यूटर ऑपरेटर नरेन्द्र कुमार पटेल को फर्जीवाड़े में रंगे हाथों पकड़े जाने पर तत्काल बर्खास्त कर दिया। ऑपरेटर के खिलाफ थाने में आपराधिक मामला दर्ज कर पूरी राशि वसूलने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं।

 कैसे दिया गया घोटाले को अंजाम

रिकॉर्ड से छेड़छाड़: 5 फरवरी 2026 को धान खरीदी केंद्र बहतरा में वास्तविक खरीदी 40,135 क्विंटल दर्ज थी

कूटरचना: 7 मार्च 2026 को कंप्यूटर ऑपरेटर ने सिस्टम में घुसकर आंकड़ा बदल दिया और खरीदी 40,454 क्विंटल दिखा दी

319 क्विंटल का फर्जीवाड़ा: एक झटके में 319 क्विंटल धान की फर्जी एंट्री कर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया

किसानों की ID का दुरुपयोग: हरिराम और लखेश्वर रजक जैसे निर्दोष किसानों के नाम पर एंट्री दिखाकर पूरी राशि अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली और निकालकर हड़प ली

 जांच में खुली पोल

जांच अधिकारी एच.एन. पुरेना और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक तिवारी की 2 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट ने पूरे गोरखधंधे की पोल खोल दी। रिपोर्ट में साफ लिखा है कि ऑपरेटर ने सुनियोजित तरीके से कूटरचना कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

 प्रशासन का तीन-स्तरीय वार

उप आयुक्त सहकारिता जिला बिलासपुर ने पत्र क्रमांक 505 दिनांक 09/04/2026 में तीन बड़े एक्शन के आदेश दिए हैं:

तत्काल बर्खास्तगी: आरोपी नरेन्द्र कुमार पटेल को पद से तुरंत पृथक किया जाए

पाई-पाई की वसूली: फर्जी एंट्री से निकाली गई पूरी राशि मय ब्याज के समिति को वापस दिलाई जाए

आपराधिक केस: थाने में FIR दर्ज कराकर पुलिस कार्रवाई शुरू की जाए

 यह आदेश सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी और बैंक शाखा लोहर्सी को भी भेजा गया है ताकि आरोपी कहीं से बच न सके। धान खरीदी जैसे संवेदनशील काम में इस तरह की हेराफेरी ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!